बेरमो -कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति की तरफ से झिरकी कथारा में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों को फुटबॉल और वॉलीबॉल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में आफताब आलम की ओर से मुख्य अतिथि राजेश प्रजापति और न्यू लाइफ केयर फाउंडेशन की फाउंडर सुनीता सिंह को पौधा दे कर सम्मनित किया गया वही सुनीता सिंह ने कहा की इस पहल का उद्देश्य आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना और खेल के माध्यम से समुदाय के साथ जुड़ना है।

बोकारो पुलिस की इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। पुलिस की इस तरह की गतिविधियों से समुदाय के साथ संबंध मजबूत होगा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रदर्शन भी होता है।
वही कथारा ओपी के प्रभारी राजेश प्रजापति ने अपने विचार मे कहा की इस आयोजन के माध्यम से पुलिस और समुदाय के बीच के संबंधों में सुधार होगा और खिलाड़ियों को अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बोकारो पुलिस की यह पहल सराहनीय है और इससे क्षेत्र में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
