Home » News Update » आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र द्वारा अंतर-क्षेत्रीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र द्वारा अंतर-क्षेत्रीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

टंडवा:सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र, बचरा में दो दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में CCL के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 141 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों के मानसिक विकास, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर CCL मुख्यालय से पधारे खेल प्रबंधक श्री आदिल हुसैन, श्री के.के. पांडा, श्री अनुप कुमार भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता की सराहना की और इसे कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal