गिरिडीह: जमशेदपुर में संपन्न हुई तैराकी प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रसिद्ध डॉक्टर विकास लाल की पुत्री ने ब्रांउंज मेडल जीत कर स्कूल और शहर का मान बढ़ाया
गिरिडीह शहर के बरगंडा निवासी तथा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विकास लाल की सुपुत्री और बीएनएस डीएवी के क्लास 6 की छात्रा सिमरन ने जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जमशेदपुर में रविवार को प्रतियोगिता की समाप्ति हुई। वंही सिमरन की इस उपलब्धि से शहरवासियों में खुशी की लहर है। बताया गया कि सिमरन ने कुल 4 स्पर्धाओं में भाग लिया। जिसमें से एक मे इसे ब्राउज मैडल प्राप्त हुआ। इस मौके पर उनके प्रशिक्षकों और परिजनों ने सिमरन को शुभकामनाएं दी हैं। वंही सिमरन की इस उपलब्धि पर उसके दादा उद्योगपति जय प्रकाश लाल और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है। इधर आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था तथा विजेता खिलाड़ियों को अब नेशनल प्रतियोगिता में मौका मिलेगा।
