गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय अवस्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया
क्राइम मीटिंग के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को मुख्य रूप से निम्नांकित दिशा निर्देश दिये। इस क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी द्वारा तमाम लम्बित मामलों की समीक्षा किया गया एवं काण्डो के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया।
व़ंही आम जनता के शिकायतों का गंभीरता के साथ समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसपी डॉक्टर कुमार ने पुलिस पदाधिकारीयों को श्रावण मास में कांवरियों के आवागमन के मार्ग पर विशेष सुरक्षा के साथ कावरियों के सुविधा का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ उन्होंने
सड़कों पर गिरिडीह पुलिस से संबंधित मोबाईल नंबर को अंकित कर फ्लैक्स लगाने का निर्देश दिया ।
इसके अतिरिक्त एसपी द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी समेत गिरिडीह जिले के सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे।
