बेरमो: पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने कोलकाता में कोल इंडिया के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद से मुलाकात की और कोल इंडिया की विभिन्न कोलियरी में व्याप्त अनियमितताओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने अवैध कोयला खनन, कोयला के ग्रेड में हेराफेरी, मैनपावर व आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ तालमेल नहीं होने से कोयला उत्पादन में अनियमितता समेत कई अन्य समस्याओं को उठाया। पूर्व सांसद ने कोल इंडिया अध्यक्ष से इन समस्याओं पर अंकुश लगाने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा बेरमो प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद भी उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
