Home » News Update » हंटरगंज नारी सशक्तिकरण के लिए नारी की उड़ान जागरूकता अभियान

हंटरगंज नारी सशक्तिकरण के लिए नारी की उड़ान जागरूकता अभियान

मो शाहबान

हंटरगंज (चतरा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में नारी की उड़ान बंदिशों से आजादी तक जागरूकता अभियान चलाया गया। हंटरगंज प्रखंड के पैनी पंचायत के लोहसिंघना गांव में आयोजित इस शिविर में नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर का संचालन हंटरगंज थाना के पीएलवी पारा-लीगल वॉलंटियरअजय कुमार दास ने किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। डायन-बिसाही, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और बाल मजदूरी को संगीन अपराध बताते हुए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

महिलाओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए नि:शुल्क विधिक सलाह हेतु 15100, चिकित्सा सहायता के लिए 108 (इमरजेंसी एंबुलेंस) और तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर डायल करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में पीएलवी अजय कुमार दास, पैनी पंचायत के पीएलवी मनीष रजक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं। यह शिविर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट करने में महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal