गिरिडीह के सिरसिया स्थित बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रसार करने एवं राष्ट्र ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं गर्व की अनुभूति कराने के उद्देश्य से साइकिल रैली, रंगोली एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर साइकिल रैली को विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के मुख्य द्वार से रवाना किया। यह रैली गिरिडीह शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए वंदे मातरम्, भारत माता की जय, हर घर झंडा, हाथ तिरंगा, वंदे मातरम् गाएंगे, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, हम झंडा फहराएंगे’ का नारा लगाते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।
इस साइकिल रैली में लगभग 150 छात्रों, शिक्षकों ने एवं अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। जिसमें साइकिल रैली भी एक है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित सभी पदाधिकारीयों को सूचना दे दी गई थी। जिस वजह से प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला। इसके लिए स्कूल प्रबंधन में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद दिया।
