देश के लाखों अभिकर्ताओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत का प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को शाम में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान अभिकर्ताओं की प्रत्येक छोटी बड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर पिछले मुलाकात और उस प्राप्त जवाब पर भी चर्चा हुई जिससे संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने पुनः एक बार सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस महत्वपूर्ण मुलाकात का नेतृत्व अंडमान के पांच बार के सांसद रहे माननीय विष्णु पद राय और संगठन की नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल के संगठन की सचिव बहन सुतप्पा प्रधान के साथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी भट्टाचार्य, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्रा, अभय जैन, गायत्री दुबे, सत्यनारायण दुबे, सुधीर आनन्द ने की।
इस बाबत राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि इस मुलाकात और चर्चा से सभी का विश्वास बढेगा और संघ को विश्वास दिलाता हूँ कि अपनी क्षमता के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में अभिकर्ता हित में प्रयास जारी रखने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
