अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा गिरिडीह संकट मोचन मंदिर में जन्मष्ठमी को लेकर बैठक राजेन्द्र प्रसाद यादव के अध्यक्षता में की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक दिनेश प्रसाद यादव, दीपक यादव,गबर यादव, रंजित यादव, कृष्ण यादव, रणवीर यादव, सरजू यादव, अशोक यादव, नंदकिशोर यादव, नमन यादव, अरुण यादव, आशीष यादव उपस्थित थे।
इस मौके पर यादव महासभा द्वारा बताया गया कि सभी गिरिडीह वासियों के सहयोग से लगातार 36 वर्षो से कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी गिरिडीह वासियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावें और पुण्य के भागी बने। इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि इस बार भी बहुत धूम धाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
