Home » News Update » कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस।

कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस।

बेरमो: कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल स्वांग/गोविंदपुर पीओ अनिल कुमार तिवारी रहें। उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडारोहण किया गया। राष्ट्रगान की गूँज से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग उठा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और शिक्षा के साथ संस्कार अपनाने का संदेश दिया।

विद्यालय के सचिव सिस्टर एम.इनेट एसी ने शुभकामनाएँ देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य रूप से कार्मेल उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस एसी, कार्मेल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर डीलिया एसी, सभी सिस्टर, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal