Home » News Update » बोकारो थर्मल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

बोकारो थर्मल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

बेरमो: बोकारो थर्मल के विवेकानंद खेल मैदान में दामोदर घाटी निगम के द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडारोहण किया। स्कूली छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किए, श्री अरजरिया ने अपने संबोधन में बोकारो थर्मल के निवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए, 800 मेगावाट के नए पावर प्लांट के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर जो विरोध हो रहा है, वह केंद्र सरकार का फैसला है, न कि डीवीसी का है, कार्यक्रम में नागपुरी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। डीवीसी सीएसआर की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने अचार, बैग और पापड़ का स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दामोदर घाटी निगम के कर्मचारी और पदाधिकारी गण उपस्थित थे। परियोजना प्रधान श्री अर्जरिया ने बताया कि डीवीसी जल्द ही बोकारो थर्मल में 800 मेगावाट का नया प्लांट स्थापित करने जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय निवासियों के सहयोग से यह प्लांट बोकारो थर्मल के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal