इटखोरी (चतरा): इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. अर्चना मधुर विवादों में घिरी हैं। एसटी समुदाय के मरीजों ने उन पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग, गाली-गलौज और इलाज से इनकार का आरोप लगाया है। इसकी खबर छापने पर डॉ. मधुर ने प्रभात खबर के विजय शर्मा और दैनिक भास्कर के अशोक पांडेय के खिलाफ इटखोरी थाना में सरकारी कार्य में बाधा का आवेदन दे दिया। चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनिल कश्यप और चतरा सांसद ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की।
चतरा प्रेस क्लब की बैठक में डॉ की कार्रवाई की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मरीजों ने भी डॉ. अर्चना मधुर के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने मामले को गंभीरता से लिया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। पत्रकारों ने कहा कि सत्य उजागर करना उनका धर्म है और वे दबाव में नहीं झुकेंगे।
प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच और डॉ. मधुर पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में मो. अली, पंकज सिंह, मो साहबान रवि कुमार, महेश प्रजापति समेत कई पत्रकार मौजूद थे।
