गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं 35 हजार नगदी व घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जप्त किया है। गौरतलब है कि कि सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटाँड निवासी कैलाश मंडल के घर में घुस कर बीते 21 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने नगदी, जेवरात, कपडा समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली थी। इस संदर्भ में वादी कैलाश मंडल 22 अगस्त सरिया थाना में आवेदन दिया था। जिसमे ढाई लाख रुपये नगदी (2,50,000/- रुपया नगद) एवं एक सोने का मंगलसुत्र एवं एक सोने का अंगुठी, कपडा से भरा बैग एवं सुटकेश चोरी करने की बात बतायी थी। जिसके आधार का पुलिस ने सरिया थाना कांड संख्या- 150/2025, दिनांक- 22/08/2025, धारा- 331(8)/305(a) बीएनएस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने इस कांड को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कांड के उद्बेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया धनंजय राम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया था। इस टीम ने तकनिकी अनुसंधान के क्रम में दिनांक 28अगस्त छापामारी कर घटना में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल साकिन नगर केशवारी थाना सरिया जिला गिरिडीह एवं प्रदीप पासवान साकिन- बालागोजी, थाना चकाई जिला जमुई ( बिहार ) को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने इन दोनो के निशानदेही पर कांड में चोरी गये नगदी में 35,000/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन जप्त किया है।
वही इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है।
