Home » News Update » जमुआ विधायक ने नेकपुरा से थाना मोड़ तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया आवेदन।

जमुआ विधायक ने नेकपुरा से थाना मोड़ तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया आवेदन।

Giridih : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर नेकपुरा से असको होते हुए थाना मोड़, देवरी तक सड़क निर्माण की मांग की।

इस मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन सौंपते हुए कहा कि यह सड़क अत्यंत व्यस्त, संकीर्ण एवं जर्जर अवस्था में है। जिससे ग्रामीणों को आए दिन जाम, दुर्घटना और आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि इस पथ को ग्रामीण कार्य विभाग से हस्तांतरित कराकर शीघ्र चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य कराया जाए।

इस मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को जमुआ विधानसभा क्षेत्र की अन्य जनहित संबंधी समस्याओं से भी अवगत कराया।

वंही विधायक मंजू कुमारी द्वारा विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय रहने और क्षेत्र की समस्याओं को लगातार सरकार के समक्ष उठाने के प्रयास पर क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal