गिद्धौर. गांगपुर निवासी राकेश कुमार गुप्ता के घर के बाहर खड़ी जेसीबी वा ट्रेक्टर की बैट्री को शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी ने गिद्धौर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार देर शाम जेसीबी को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, लेकिन जब सुबह उठा तो जेसीबी के दो बैटरी वा ट्रेक्टर के एक बैट्री गायब थी. काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जेसीबी मालिक ने बताया कि इस चोरी से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है उन्होंने थाना प्रभारी से बैट्री बरामद कर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है, इस संबंध में गिद्धौर थाना प्रभारी ने कहा कि आसपास के इलाकों में लगी सीसीटीवी खंगाली जाएगी जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा

