Ramgarh: जिला परिषद रामगढ़ जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत बीचा पंचायत में होन्हे टांड़ आंगनबाड़ी से पतरा टोला होते हुए बीचा सिमाना तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास नारियल फोड़कर आज लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी जी के द्वारा विधि वत किया गया। 
15 वर्ष तक लोगों की मांगों को पूर्व की विधायकों द्वारा दरकिनार किया गया। भोली भाली जनता को मूलभूत सुविधाएं कभी नहीं मिली है। मैं अपने कार्यकाल के 1 वर्ष में ही बड़कागांव विधानसभा की सड़कों का कायाकल्प बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। सड़कों के विकास से ही गांव की सूरत बदलती है। विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है।
मौके पर पतरातू प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, बीचा पंचायत मुखिया सोनामती देवी, पतरातू प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुण्डा, मनसा बेदिया राजेंद्र बेदिया, मनोज बेदिया ,विजय बेदिया, नागेश बेदिया ,बैजनाथ बेदिया जगनारायण बेदिया ,रविंद्र बेदिया ,अनिल सोनी, भाजपा नेता अनिल खरवार,सुलेमान अंसारी भूतनाथ बेदिया, विजेंद्र बेदिया आदि मौजूद रहे।
पतरातू से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट
