Home » News Update » लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर सिहोडीह स्थित प्रगति केंद्र संस्था के सभागार में प्रतिभावान खिलाड़ियों को शाल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर क्लब के पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। तथा खिलाड़ियों को खेल जगत में अव्वल दर्जा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि हमारे जिले में खेल के क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बनी रहे और जिले का नाम रोशन हो।

क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान समय में छात्र-छात्रा, एवं युवा- युवती सभी लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से गूगल, फेसबुक एवं व्हाट्सएप में अपना समय को काफी व्यतीत करते हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य में काफी गिरावट आया है, लोग अस्वस्थ रहते हैं मानसिक स्थिति सुदृढ़ नहीं बन पाती है, ऐसी स्थिति में हमारे जिले एवं प्रदेश के बच्चे -बच्चियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। जिससे उनका स्वास्थ्य सही रह सके, साथ ही साथ मानसिक स्थिति विकसित हो सके। इसी परिपेक्ष में सरकार द्वारा भी अच्छे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में आरक्षण देती है। जिससे युवा, युवती इसका लाभ ले सकते हैं। इसलिए खेल के क्षेत्र में लोगों को आगे आना चाहिए ताकि हमारे जिले वो प्रदेश का नाम रोशन हो सके और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सके। क्लब निदेशक लायन राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बोले की आज के समय में खेल बहुत आवश्यक है। खेल के क्षेत्र में आगे आने से आपको बहुत सारी लाभ मिलती है और लोगों को प्रेरित किए।

सम्मान समारोह में अंकित कुमार को बैडमिंटन, प्रेम सिंह को क्रिकेट, सागर कुमार रजक को जूडो, रूपा कुमारी को कबड्डी, सोनू कुमारी को खोखो एवं विवेक कुमार फुटबॉल को सॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन अवनीश अंशु का सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal