मो शाहबान
चतरा :पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मयूरहंड थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशन में गठित छापामारी दल ने दनदहा घाटी, करमा में चेकिंग के दौरान दो वाहनों बोलेनो कार JH02BG 9837 और पिकअप वाहन JH02AA3882 को पकड़ा, जिनमें भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तस्करी में प्रयुक्त एक अन्य वाहन टाटा एस JH13L 7084 सहित विभिन्न सामग्री जप्त की गई।
पुलिस को 31 अगस्त 2025 को सूचना मिली थी कि आरा भूसाई, कटकमसांडी हजारीबाग से अवैध शराब चतरा और हंटरगंज की ओर ले जाई जा रही है। इसके आधार पर छापामारी दल ने करमा में चेकिंग शुरू की। पकड़े गए वाहनों की तलाशी में नकली अंग्रेजी शराब के कार्टून, स्पिरिट, खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, बोतल सील, ढक्कन और अन्य सामग्री बरामद हुई। बोलेनो कार के चालक आशीष दांगी और पिकअप वाहन के चालक बलवंत दांगी, दोनों आरा भूसाई, कटकमसांडी हजारीबाग के निवासी, ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे आरा भूसाई जंगल में स्थित अपने गोदाम में नकली शराब बनाते हैं।
छापामारी दल ने आशीष दांगी की निशानदेही पर गोदाम में छापा मारकर अतिरिक्त शराब, स्पिरिट, और अन्य सामग्री जप्त की। इसके अलावा, रॉकी यादव लाइन मोहल्ला, चतरा और रामाशीष यादव पंडरी कला, हंटरगंज की निशानदेही पर भी अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष दांगी पिता रामदेव दांगी आरा भूसाई कटकमसांडी हजारीबाग, बलवंत कुमार दांगी पिता सतीश दांगी आरा भूसाई कटकमसांडी हजारीबाग, रॉकी कुमार उर्फ रॉकी यादव पिता दीपक गोप लाइन मोहल्ला चतरा, रामाशीष कुमार उर्फ रामाशीष यादव, पिता जगदेव यादव पंडरी कला हंटरगंज चतरा।
जप्त सामग्र Iconiq कंपनी का 750ml का 3 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस), Royal Stag कंपनी का 750ml का 2 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस), B7 कंपनी का 375ml का 5 कार्टून (प्रत्येक में 16 पीस, Blenders Pride कंपनी का 375ml का 16 कार्टून (प्रत्येक में 16 पीस), Royal Stag कंपनी का 375ml का 4 कार्टून (प्रत्येक में 24 पीस), Iconiq कंपनी का 375ml का 4 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस,60 लीटर स्पिरिट (दो गैलन में, प्रत्येक 30 लीटर), दो बोरा खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर (B7, Royal Stag, Blenders Pride, सील स्टीकर), Blenders Pride के ढक्कन (200 पीस), Royal Stag के ढक्कन (150 पीस), बोलेनो कार (JH02BG 9837), पिकअप वाहन (JH02AA3882), टाटा एस (JH13L 7084), चार मोबाइल फोन
इस मामले में मयूरहंड थाना में कांड संख्या 43/25 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 271, 274, 275, 61(2), 318(4), 338, 336(3) BNS और 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
छापामारी दल के सदस्य आशीष प्रसाद थाना प्रभारी मयूरहंड थाना, सुषमा कुमारी महिला थाना प्रभारी चतरा, शिवदोय तिर्की, पु.अ.नि.
,पुनीत कुमार, स.अ.नि., बिपिन बिहारी सिंह, स.अ.नि., तीनतुस केरकेट्टा, आ. 15, कृष्ण कुमार, आ. 524, घासी राम बेदिया, आ. 257, चालक आरक्षी मनोज सिंह शामिल है।
