Home » News Update » सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत सीसीएल कथारा क्षेत्र एवं बोकारो पुलिस की संयुक्त पहल से स्थानीय स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत सीसीएल कथारा क्षेत्र एवं बोकारो पुलिस की संयुक्त पहल से स्थानीय स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

कथारा: सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत सीसीएल कथारा क्षेत्र ने बोकारो पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस पहल के तहत मिडिल स्कूल झिरकी, मिडिल स्कूल बांध, एमआईए हाई स्कूल झिरकी और सेंट मदर टेरेसा स्कूल का दौरा किया गया। छात्रों को यातायात नियम, पॉक्सो (बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम), सतर्कता जागरूकता अभियान और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए जिससे वे इन महत्वपूर्ण विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

इस सफल आयोजन में  राजेश प्रजापति, प्रभारी, कथारा ओपी,  सुनीता सिंह, न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन और चंदन कुमार, मैनेजर (सीएसआर), सीसीएल कथारा की अहम भूमिका रही।

इसके अतिरिक्त, चारों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य को बोकारो पुलिस राजेश प्रजापति थाना प्रभारी ओपी कथारा की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। यह पहल सरकारी और निजी संस्थानों के बीच सफल साझेदारी का उदाहरण है और समुदायिक सुरक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों में जागरूकता लाते हैं बल्कि एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में भी योगदान देते हैं।

यह अभियान छात्रों में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता लाने और शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal