कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
टंडवा (चतरा) स्वास्थ्य विभाग,सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान मे मंगलवार को सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में प्रखण्ड स्तर पर निक्षय मित्रा दिवस के शुभ अवसर पर पोषण योजना के अन्तर्गत टी0 बी0 मरीजों को पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र, टंडवा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ0 सुदीप कुमार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने बताया की “यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम” के अन्तर्गत टीबी मरीजों को समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए।
उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन,बलगम की जांच कर दवा का सेवन करना है। यक्ष्मा मरीजों को समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान उपचारत टीबी रोगियों के बीच पोषण टोकरी (पोषाहार) का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बताया की “यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम” के अन्तर्गत की टीबी से सबंधित प्रचार -प्रसार ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के मुखिया को सम्मलित किया जाना हैं। जिससे गांव में टीबी से सबंधित प्रचार -प्रसार बेहतर रूप से हो सके।सभी पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जाऐगा। टंडवा प्रखंड के अन्तर्गत दस पंचायतों को चिन्हित कर उस पंचायत में टीबी गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ओर दो सालों में उस चिन्हित पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी उदय तिवारी (BPM ), सुधांशु कुमार (STS), दीपेंद्र कुमार (BDM) रणधीर कुमार,अविषेक कुमार,आनंद कुमार, जानकी कुमार ,सुंरेंद्र कुमार,अख्तर हुसैन (STLS) सीनी संस्था ओमप्रकाश शर्मा,मुंतज़िर एवं यक्ष्मा रोगी व परिजन उपस्थित थे।
