कोलियरी प्रबंधन कि ओर से महाप्रबंधक यु पी चौधरी ने कर्मचारियों के पदोन्नति पर भी सकारात्मक बात,
चितरा कोलियरी वर्कशॉप में कार्यरत कोयला कामगारों का बरसों पुरानी मांग आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता की अगुवाई में हुई बैठक। इस दौरान कामगारों की की समस्याओं से वे अवगत हुए।मजदूरों की मांग और पदोन्नति और समस्याओं को लेकर के प्रबंधन से वार्ता कर प्रबंधन ने कामगारों की समस्या को मान लिया है। पहले वर्कशॉप में ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ करता था । बाद में इसे 8 बजे से शाम चार बजे कर दिया गया । जिससे कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती थी। जिसे पूर्ववतकर दिया गया ।
चितरा कोलियरी मैन वर्कशॉप में सभी कोलियरी कर्मियों की एक बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह मजदूर नेता शशांक शेखर भोक्ता के नेतृत्व में हुई जिसमें मजदूरों के समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। जिसमें वर्कशॉप का ड्युटी टाईम पूर्ववत रखने पर प्रबंधन ने सहमति दी विदित हो प्रबंधन ने ड्युटी समय को परिवर्तित कर दिया था जिससे कर्मचारियों को बहुत असुविधा हो रही थी। कर्मचारियों के पदोन्नति पर भी सकारात्मक बात हुई जिसमें प्रबंधन कि ओर से महाप्रबंधक ( उत्खनन) यु पी चौधरी ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी कर्मचारियों का प्रोमोशन बांकि है उसे तत्काल दिया जाय। बैठक में मजदुर नेता पशुपति कोल, राजेश राय, श्याम सुंदर तिवारी, बलराम ठाकुर, युगल राय, मदन सिंह, रवि सिंह एवं सैकड़ों कोयला कर्मचारी उपस्थित थे ।
