Home » News Update » चतरा झोलाछाप के गलत इलाज से बच्ची की मौत, अस्पताल संचालक फरार, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

चतरा झोलाछाप के गलत इलाज से बच्ची की मौत, अस्पताल संचालक फरार, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

मो शाहबान

चतरा:शहर के बाईपास रोड स्थित मेहता हॉस्पिटल में झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत उपचार के कारण एक मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रांची के एक अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल संचालक ने प्रतिष्ठान बंद कर फरार होने का रास्ता अख्तियार कर लिया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची को मामूली बीमारी के लिए मेहता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां गलत दवा या इंजेक्शन दिए जाने से उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। रांची रेफर करने के बावजूद बचाव संभव नहीं हो सका। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और न्याय की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal