Home » News Update » बोकारो पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

बोकारो पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Bermo:  बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 17.09.2025 को चन्द्रपुरा, दुग्दा, एवं बोकारो झरिया थाना/ओ0पी0 द्वारा चन्द्रपुरा थाना अन्तर्गत न्यू पिपराडीह मिलन चौक के पास चार पहिया वाहनों का सघन जाँच प्रारंभकिया गया। जांच के क्रम मे समय करीब 18.50 बजे एक सफेद रंग का मारुती सुजुकी TOUR S कार वाहन रजि० सं० WB09 0454 न्यू पिपराडीह बस्ती कि ओर से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे चेकिंग बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस बल को खड़ा देख उक्त कार में बैठे दो लोग गाड़ी रोककर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाये दोनो व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना – अपना नाम 1. शंकर कुमार दास, उम्र 29 वर्ष पिता जागेश्वर दास, ग्राम – पिपराडीह टोला लालमटिया थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो 2. मुकेश यादव उम्र – 28 वर्ष पिता राम सिंह यादव, ग्राम डी० टाईप खटाल, चन्द्रपुरा थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो। पकड़ाये दोनो व्यक्ति के बदन का बारी बारी से तलाशी लेने पर 01. मुकेश यादव के पास से बाये कमर में खोंसा हुआ एक रिवॉलवर जिसमें लोड़ अवस्था मे एक चक्र जिन्दा गोली एवं दो मोबाईल तथा 2. शंकर कुमार दास का तलाशी लेने पर कमर के पीछे खोंसा एक धारदार भुजाली एवं मोबाईल बरामद किया गया। पकड़ाये दोनो व्यक्ति से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये की दोनो द्वारा योजना बनाकर चन्द्रपुरा रेलवे स्टेशन के आस पास किसी भी यात्री को हथियार का भय दिखाकर लूट – पाट करने के उद्देश्य से निकले थे। पकड़ाये दोनो व्यक्तियों को थाना लाकर पुछताछ करने पर शंकर कुमार दास, द्वारा यह बताया गया कि अन्य सहयोगी 1. उमेश दास 2. दिलीप कुमार महतो 3. छोटु विश्वकर्मा एवं 4. राजेश करमाली के साथ योजना बनाकर चन्द्रपुरा थाना के मदनपुर गाँव से दिनांक 22.07.2025 की रात्रि मे चोरी किया ट्रेक्टर नं0- JH11E 8451 को हजारीबाग जिला के आंगो थाना अन्तर्गत औरिया गाँव के रहने वाले प्रमोद साव जिसका कबाड़ी का धंधा है उसको बेचे। उक्त सूचना के आधार पर छापामारी दल द्वारा छापामारी करते हुए 1. शंकर कुमार दास, 2. उमेश दास 3. दिलीप कुमार महतो 4. राजेश करमाली 5. प्रमोद साव से चोरी का ट्रेक्टर बरामद करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चन्द्रपुरा थाना काण्ड सं0- 68/2025, दिनांक- 22.07. 2025 धारा- 303 (2) BNS दर्ज किया गया है।

गिरप्तार अभियुक्तो का नाम पता –

1. मुकेश यादव, पिता – राम सिंह यादव, पता डी0 टाईप खटाल थाना चन्द्रपुरा जिला – बोकारो

2. शंकर कुमार दास, पिता जागेश्वर दास, पता पिपराडीह टोला लालमटिया थाना चन्द्रपुरा जिला – बोकारो ।

3. दिलीप कुमार महतो, पिता युगल महतो, सा० नर्रा टोला बरवाडीह, थाना- चन्द्रपुरा जिला बोकारो

4. उमेश दास, पिता – भुनेश्वर दास, पता पिपराडीह टोला लालमटिया थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो

5. राजेश करमाली, पे० बालेश्वर करमाली, सा० तिसकोपी थाना-चतरोचट्टी जिला-बोकारो

6. प्रमोद कुमार साव, पे० – महेन्द्र साव, सा0 ओरिया, थाना आंगो, जिला हजारीबाग

अपराधिक इतिहास

राजेश करमाली का अपराधिक इहितास

1. सेक्टर – 06 थाना कांड संख्या 09/24, धारा 387 भा०द०वि० (रंगदारी)

2. चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 10/24 धारा-25(1-b)A/26 आमर्स एक्ट

3. चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 02/25 धारा 140(2) / 3(5) BNS (अपहरण)

4. बड़कागांव थाना कांड संख्या 201/08 धारा 8/15/25A NDPS ACT

5. बड़कागांव थाना कांड संख्या 314/23 धारा 385/387 (रंगदारी)

6. मांडु थाना कांड संख्या 121/15 धारा 147/148/149/341/323/307/385/387/435/333/427 भा0द0वि0 एवं 27 आमर्स एक्ट 17 सी0एल0ए0 एक्ट 10/13 UAP ACT

मुकेश यादव का अपराधिक इतिहास

1. चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 43/19 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 (गृहभेदन)

2. जी0आर0पी0 थाना धनबाद कांड सं- 37/15 धारा 379 भा0द0वि0 (चोरी)

3. जी0आर0पी0 थाना चन्द्रपुरा कांड सं- 111/15 धारा 395/397 (डकैती)

4. जी0आर0पी0 गोमो थाना कांड संख्या – 02/21 धारा –

5. जी0आर0पी0 भोजुडीह थाना कांड संख्या 12/14 धारा 379/411 भा0द०वि० (चोरी)

6. जी0आर0पी0 गोमो थाना कांड सं0- 05/21 धारा 3 RP (UP) ACT

शंकर कुमार दास का अपराधिक इतिहास

1. चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 43/19 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 (गृहभेदन)

2. चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 69/25 धारा धारा 303 (2)/317 (2) BNS (लोहा चोरी)

दिलीप कुमार महतो अपराधिक इतिहास

1. चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 69/25 धारा धारा 303 (2)/317(2) BNS (लोहा चोरी)

बरामदगी

1. एक रिवांलवर ।

2. एक जिन्दा गोली

3. एक चाकु / गुप्ती करीब – 12 इंचल

4. एक मारुती सुजुकी TOUR S कार वाहन रजि नं0- WB09 0454

5. 03 मोबाईल

6. चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 68/2025 मे चोरी किया हुआ एक ट्रेक्टर ट्रॉली सहित

छापामारी दल

1. पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक बेरमो अचंल श्री नवल किशोर सिंह ।

2. पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी चन्द्रपुरा।

3. पु०अ०नि० मनीष कुमार, थाना प्रभारी दुग्दा ।

4. पु0अ0नि0 श्रीनिवास सिंह, बोकारो झरिया ओ०पी०

5. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान, चन्द्रपुरा थाना ।

6. स०अ०नि० अजमत हुसैन, चन्द्रपुरा थाना।

7. स०अ०नि० माधो टुडू, चन्द्रपुरा थाना ।

8. स०अ०नि० मनोज कुमार भारती, चन्द्रपुरा थाना।

9. आ0-1602 द्वारिका लाल प्रसाद, चन्द्रपुरा थाना।

10. आ0-54 दिलीप कुमार महतो, चन्द्रपुरा थाना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal