दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोल इंडिया के 2.20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिल गई है। कर्मचारियों को जल्द बोनस दिया जाएगा।
Coal India: दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोल इंडिया के 2.20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिल गई है। कर्मचारियों को जल्द बोनस दिया जाएगा। कंपनी मैनेजमेंट और लेबर यूनियनों यूनियनों के बीच लंबी बातचीत के बाद इस साल के बोनस परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड पर सहमति बन गई है। सभी कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये का बोनस मिलेगा और यह अमाउंट आज ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
पिछले साल से ज्यादा बोनस
पिछले साल कर्मचारियों को 93,750 रुपये का बोनस मिला था। इस बार बोनस का अमाउंट लगभग 10,000 रुपये ज्यादा है। त्योहारों के मौसम में यह बढ़ोतरी कोयला कर्मियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
