Home » News Update » उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन ब्लड बैंक व डीईआईसी भवन का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन ब्लड बैंक व डीईआईसी भवन का निरीक्षण

चतरा :उपायुक्त कीर्तिश्री ने शुक्रवार को जिले की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं, निर्माणाधीन ब्लड बैंक और पूर्ण डीईआईसी (डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक के निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों व संवेदक को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी इन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग और उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। संवेदक द्वारा उठाई गई समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। साथ ही, समय पर कार्य पूरा न होने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

उपायुक्त ने कही ब्लड बैंक के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी, जिससे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। इसके अलावा, उन्होंने तैयार डीईआईसी भवन का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व उपकरणों की जानकारी ली। साथ ही, सिविल सर्जन से जिले में कैंसर उपचार की संभावनाओं और आवश्यक संसाधनों के बारे में चर्चा की।

 

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal