गिद्धौर (चतरा) गिद्धौर बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई.कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया.इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नीति एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.आज भी उनका संदेश समाज को एकजुट करने और सद्भावना बढ़ाने का संदेश देता है.इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सत्य,अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया.इसके बाद प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष को प्रशस्तिपत्र दिया गया.मौके पर इंटक नेता सुधीर दुबे,प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी समेत अन्य मौजूद थे.

