कान्हाचट्टी ( चतरा ) – कान्हाचट्टी लक्ष्मी पूजा बाजार में हर साल की तरह इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता माइकल गोस्वामी ने की। बैठक में बाजार की व्यवस्था और पूजा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पूजा समिति के लिए पदाधिकारी भी तय किए गए। समिति का अध्यक्ष पद राकेश केसरी को दिया गया । वहीं, कोषाध्यक्ष मंटू केसरी, उपाध्यक्ष दीपक केसरी, सचिव रॉबिन केसरी और सह सचिव उज्जवल गुप्ता के रूप में नियुक्त किए गए हैं। समिति ने पूजा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने का निर्णय लिया है।
वहीं अक्ष्यक्ष ने बताए कि इस बार भव्य तरीके से लक्ष्मी पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा और संस्कृति कार्यक्रम के साथ मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन जुलूस एवं पूजा में पैनी नजर रखी जाएगी ताकि सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हो सके ।
बैठक में मुख्य रूप से अमित केशरी, राजा केशरी , चंदन केशरी,पिंटू केशरी, संतोष केशरी , कुंदन केशरी, बिट्टू केशरी, रामाशीष गुप्ता , शनि गुप्ता,अंशु केशरी,कुणाल केशरी, रोहित केशरी, बिक्की केशरी,आनंद सोनी, बिकास केशरी, छोटू केशरी, संजीत केशरी,और कई लोग शामिल हुए ।
