बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी निशन हार्ट कॉलोनी में लेजर पावर और इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सूचना दिए घरों में घुसकर मीटर चेक करने की कोशिश की गई, जिससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा महिला मोर्चा बेरमो प्रखंड मंत्री सीमा देवी ने चेतावनी दी है कि जब तक डीवीसी स्मार्ट मीटर का समाधान नहीं निकालता, तब तक डीवीसी के किसी भी कार्य को नहीं होने दिया जाएगा। इसमें बिजली पोल बदलना, केवल बिछाना आदि कार्य शामिल हैं l वही डीवीसी के डीजीएम प्रशासन कालीचरण शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वे जांच कराएंगे। अब देखना यह है कि डीवीसी इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाती है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
