Home » News Update » IPS सुसाइड केस: DGP सहित 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज, मुख्यमंत्री सैनी ने भी दिलाया न्याय का भरोसा

IPS सुसाइड केस: DGP सहित 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज, मुख्यमंत्री सैनी ने भी दिलाया न्याय का भरोसा

IPS पूरन कुमार सुसाइड मामले में हरियाणा पुलिस के मुखिया शत्रुजीत कपूर बुरे फंसते हुए दिख रहे हैं। मृतक की पत्नी IAS अधिकारी अमनीत कुमार की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने DGP कपूर सहित 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

हरियाणा पुलिस के मुखिया शत्रुजीत कपूर सहित 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज की गई है। हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मरने से पहले वाई पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में शत्रुजीत कपूर सहित कई लोगों के नाम लिखे थे। पूरन ने सुसाइड नोट में DGP शत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र सहित कई लोगों

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

चंडीगढ़ पुलिस ने BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि FIR वाई पूरन कुमार के अंतिम सुसाइड नोट में उल्लिखित सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, जांच अभी जारी है और सभी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और प्रशासनिक कागजात की समीक्षा की जा रही है। इधर मामले में सीएम नायब सिंह सैनी ने भी तत्परता दिखाई है। उन्होंने मृतक IPS के परिवारजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में?

वाई पूरन ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मेरे बैचमेट्स मनोज यादव, पी.के. अग्रवाल और टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने मिलकर जातिगत उत्पीड़न किया। मैंने गृह मंत्री और मुख्य सचिव को लिखित शिकायत दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, आईपीएस कुलविंदर सिंह ने उन्हें फोन पर चेतावनी दी कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आदेश दिया है कि तुम्हें स्थायी रूप से हटाया जाएगा, संभल जाओ’। उन्होंने आखिरी पन्ने में लिखा कि अब मैं और नहीं सह सकता। ये लोग ही मेरी मौत के जिम्मेदार हैं।

पति की मौत पर क्या बोली IAS पत्नी अमनीत?

अमनीत ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक लोकसेवक के रूप में नहीं, बल्कि एक मां और पीड़ित पत्नी के तौर पर शिकायत दे रही है। उन्होंने तत्काल आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अमनीत ने कहा कि मेरे पति बेदाग और ईमानदार अधिकारी थे। वह सात अक्टूबर को घर पर गोली लगने से मृत पाए गए। अमनीत ने कहा कि IPS पूरन को शत्रुजीत और उनके लोगों ने सालों से अपमानित किया। पूरन ने मरने से कुछ दिन पहले ही बताया था कि DGP शत्रुजीत के निर्देश पर पुलिस महकमे के लोग साजिश रच रहे हैं।

अमनीत ने कहा कि DGP शत्रुजीत के निर्देश पर ही रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने सुनियोजित साजिश के तहत रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में मेरे पति के स्टाफ सदस्य सुशील के खिलाफ FIR दर्ज कराई, फिर सबूत गढ़कर मेरे पति को फंसाया। प्रताड़ित होने पर मेरे पति IPS पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। अमनीत ने डीजीपी और एसपी रोहतक पर जातीय आधार पर भेदभाव के भी आरोप लगाए हैं।

कैसे की आत्महत्या?

वाई पूरन कुमार ने अपने घर के साउंडप्रूफ बेसमेंट में सर्विस गन से गोली मारकर आत्महत्या की। मरने से पहले उन्होंने अपनी वसीयत भी तैयार की। जिसमें उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का उत्तराधिकारी पत्नी अमनीत को बनाया। बता दें कि घटना के समय अमनीत पी. कुमार जापान में सीएम नायब सैनी के साथ एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal