Home » News Update » स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बच्चों का काफी उत्साह….

स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बच्चों का काफी उत्साह….

टंडवा में आयोजित हुई झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा।

 

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा : स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा हज़ारीबाग, रामगढ़,चतरा,लातेहार और पलामू के कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई ।टंडवा प्रखंड में भी इस परीक्षा का सेंटर बनाया गया था।किड्स जूनियर स्कूल में मजिस्ट्रेट महादेव कुमार साव एवं परीक्षा नियंत्रक ब्रजकिशोर वर्मा के नेतृत्व में 150 प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक शिक्षाविद बिपिन कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा छठी से 12वीं में अध्ययनरत तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में ग्रामीण बच्चों के बीच काफी उत्साह देखा गया।परीक्षा ओएमआर पर ली गयी।इसमें हिंदी गद्यांश से झारखंड सामान्य ज्ञान से संबंधित 40 प्रश्न एवं इंग्लिश पैसेज से 20 प्रश्न शामिल थे।परीक्षा दो ग्रुपों में आयोजित हुवी। ग्रुप ए में वर्ग छठी से आठवी, ग्रुप बी में नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थी शामिल हुए।प्रत्येक ग्रुप में प्रथम पुरस्कार के रूप में दो प्रतिभागियों को एक लाख की छात्रवृत्ति द्वितीय पुरस्कार छह प्रतिभागियों को टैब,तृतीय पुरस्कार छह प्रतिभागियों को एंड्राइड मोबाइल,चतुर्थ पुरस्कार छह प्रतिभागियों को डिजिटल वॉच इसके अतिरिक्त एक हज़ार प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।रिजल्ट आगामी 30 अक्टूबर को एवं पुरस्कार वितरण 16 नवम्बर को आयोजित की जायेगी। परीक्षा के सफल बनाने में मजिस्ट्रेट महादेव कुमार साव के नेतृत्व में अल्ताफ सर,जयंती मैम एवं सेंटर स्कूल के शिक्षको ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal