तेनुघाट –+ बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने किया तेनुघाट छठ घाट का निरीक्षण किया। छठ घाट सड़क का स्थिति अत्यधिक वारिश के वजह और ट्रेक्टर के आने जाने से खराब हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा छठ पूजा से पूर्व सभी छठ घाटों का सड़क मरम्मती का कार्य कराया जाएगा। सभी छठ पूजा समितियों से अपील है कि घाटों साफ सफाई उचित व्यवस्था पर ध्यान दें। ताकि छठ व्रतियों को आने जाने में कोई परेशानी न हो। मौके पर गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, तेनुघाट पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, शिव शंकर कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद थे।

