Home » News Update » लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राष्ट्र संचेतना सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ आज राष्ट्र संचेतना

लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राष्ट्र संचेतना सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ आज राष्ट्र संचेतना

लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर राष्ट्र संचेतना सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ आज राष्ट्र संचेतना के अध्यक्ष एवं राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यानवयन समिति झारखंड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद ने पतरातु डैम छठ घाट पर साफ सफाई का निरीक्षण किया छठव्रतियो के लिए युद्ध स्तर पर घाट की साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

श्री प्रसाद ने कहा कि पतरातु डैम पर छठवृतियों के लिए विगत 24 वर्षों से राष्ट्र संचेतना सामाजिक संस्था द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराया जाता रहा है इस वर्ष आगामी 27 एवं 28 अक्टूबर 2025 को छठ महापर्व है जिसको लेकर संस्था द्वारा पतरातु डैम छठ घाट पर सात घोड़े पर सवार भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा स्थापित की जा रही है छठ घाट का सुंदरीकरण भव्य पूजा पंडाल वृहद विद्युत सज्जा तोरण द्वार यातायात व्यवस्था अर्ध्य के लिए दुग्ध एवं पुष्प आकस्मिक चिकित्सा केंद्र चाय वितरण आदि की व्यवस्था की गई है 27 अक्टूबर की रात्रि में कलाकारों द्वारा भक्तिमय जागरण एवं झांकी का आयोजन भी किया गया है साथ ही इस वर्ष 27 अक्टूबर सोमवार की संध्या में गंगा महाआरती का भी भव्य आयोजन किया गया है छठ घाट पर दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ ही अध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि कृपया घाट को आरक्षित ना करें सभी छठ व्रत के लिए बैठने के समुचित व्यवस्था की जा रही है।

संस्था द्वारा पतरातु डैम पर छठ घाट की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में श्री दिलीप प्रसाद श्री अनिल राय श्री राजाराम प्रजापति श्री सुरेंद्र करमाली श्री संजीव कुमार बाबला श्री शैलेंद्र कुमार श्री राकेश कुमार रिंकू श्री पंकज कुमार श्री अंजन कुमार श्री अमरेश पांडे श्री रंजन कुमार भगत श्री किशोर कुमार महतो श्री कुमार ऋषिराज श्री विजय कुमार सिंह श्री रिद्धि राज श्री विजय कुमार राय श्री प्रेम सिंह श्री विश्वजीत भारद्वाज श्री अशोक सिंह श्री विकास कुमार गुप्ता श्री अखिलेश सिंह श्री बीके उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार सिंह श्री अनिकेत आनंद श्री अशोक ठाकुर श्री रमाकांत कुमार श्री गणेश कुमार ठाकुर श्री देवेंद्र प्रसाद श्री मुकेश चौधरी श्री अरविंद कुमार सोनी श्री शौर्य प्रसाद श्री नीरज कुमार राय श्री अंशु प्रसाद श्री संजय कुमार आदि लगे हुए हैं

 

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal