तेनुघाट — तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने तेनुघाट स्थित विस्थापित कार्यालय में विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार के अध्यक्षता बैठक की गई। जिसमें विस्थापित के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखा। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने सभी से विचार विमर्श के के बाद कहा कि यह समिति काफी लंबी समय से विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं। हजारों एकड़ जमीन तेनुघाट डैम में हमारे पूर्वजों ने दिया परन्तु बहुतों विस्थापितों को आज तक नहीं नौकरी ओर नहीं मुआवजा मिला। और सरकार भी विस्थापितों की समस्या का भी आज हल नहीं निकाला।
तेनुघाट बांध प्रमंडल के पूर्व कार्यपालक अभियंता ने बांध विस्थापित को रोजगार से जोड़ने के लिए जमीन चिन्हित किया गया था परन्तु आज तक आवंटन नहीं की गई। आज की स्थिति में विस्थापितों के लिए चिन्हित की गई जमीन पर अन्य किसी दूसरे के द्वारा जमीन कब्जा कर बांस बलि गाड़ दिया जा रहा है। प्रशाशन एवं बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता से मांग करते है कि जल्द से जल्द विस्थापितों के चिन्हित जमीन को कब्जा मुक्त करा कर आवंटन करे ताकि तेनुघाट बांध विस्थापित को रोजगार मुहैया हो सके।
इस मौके पर दीपचंद गोप, पवन कुमार, परगना मरांडी, रामेश्वर यादव, इस्राफील अंसारी, रुस्तम अंसारी, अरुण यादव, बहराम मरांडी, भीम नायक, मनोज कुमार साव, अजय प्रसाद केवट, श्याम सुंदर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
