तेनुघाट — नव युवक खतियानधारी विस्थापित संघ बांध प्रमंडल तेनुघाट के द्वारा लाला यादव के अध्यक्षता में तेनुघाट स्थित तेनुघाट अतिथि भवन में बैठ की गई। बैठक में पुराने कमिटी तेनुघाट विस्थापित संघ के अध्यक्ष उमा कांत रजवार के साथ नये कमिटी नव युवक खतियानधारी विस्थापित संघ बांध प्रमंडल तेनुघाट के सदस्यों के औपचारिक बैठक की। जिसमें पुराने कमिटी से आय व्यय के बारे में जानकारी ली गई। वहीं विस्थापितों के कागजातों के बारे में भी जानकारी ली गई की अभी तक उन्हें रसीद क्यों नहीं मिला। वहीं बैठक में तेनुघाट बस स्टैंण्ड के पास नये विस्थापित संघ के सदस्यों द्वारा झुगी झोपडी लगाकर अपने भरण पोषण व रोजगार के लिये लगाया गया था। उसपर पेटरवार अंचलाधिकारी के द्वारा दूरभाष के माध्यम से कार्य को रोकने के बात पर चर्चा की गई। वहीं संघ के नए अध्यक्ष दशरथ यादव व सचिव दिलीप करमाली के द्वारा अंचलाधिकारी के द्वारा दिये गये नोटिस पर घोर निंदा की। कहा की अन्य लोगो के द्वारा तेनुघाट में कई जगहों पर जमीन घेर के मकान बना लिये गये हैं, उनलोगो पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। लेकिन हम विस्थापितो के द्वारा रोजगार के लिये झुगी झोपडी बनाने पर कार्रवाई करने की बात की जा रही है। इस तरह के करावाई से हम विस्थापित कहाँ जाये। वहीं कहा की विस्थापितों के द्वारा दोहरी नीति क्यों की जा रही है। वहीं बैठक में आये विस्थापित के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखा। नव युवक खतियानधारी विस्थापित संघ बांध प्रमंडल तेनुघाट के अध्यक्षता कर रहे लाला यादव ने सभी से विचार विमर्श के बाद कहा कि यह समिति काफी लंबी समय से विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। हजारों एकड़ जमीन तेनुघाट डैम में हमारे पूर्वजों ने दिया परन्तु बहुतों विस्थापितों को आज तक नहीं नौकरी और नहीं पूर्णवास एवं मुआवजा मिला। सरकार भी विस्थापितों की समस्या का आज तक किसी तरह का हल नहीं निकाला।
तेनुघाट बांध प्रमंडल के पूर्व कार्यपालक अभियंता ने बांध विस्थापित को रोजगार से जोड़ने के लिए जमीन चिन्हित किया था परन्तु आज तक आवंटन नहीं की गई।
आज की स्थिति में विस्थापितों के लिए चिन्हित की गई जमीन पर अन्य किसी दूसरे के द्वारा जमीन कब्जा कर बांस बलि गाड़ दिया जा रहा है। प्रशासन एवं बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता से मांग करते है कि जल्द से जल्द विस्थापितों के चिन्हित जमीन को कब्जा मुक्त करा कर आवंटन करे ताकि तेनुघाट बांध विस्थापित को रोजगार मुहैया हो सके।
इस मौके पर योगेश्वर यादव, मांगेशकर भोगता, शंकर नायक, लूटन महतो, महेश यादव, शंकर साव, हरेंद्र राम, नंदकिशोर यादव, दिनाराम माझी, दशरथ सिंह, शंकर यादव, दर्शन गंझु, उर्मिला देवी, मिला देवी, कांति देवी, परवा देवी, संतोष कुमार, रामु नायक, प्रकाश कुमार, गोपी रविदास, शिव दयाल किस्कू सहित विभिन्न गाँव के दर्जनों महिला व पुरुष बैठक में उपस्थित थे।
