Home » News Update » गिरिडीह में भी झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत “रन फॉर झारखंड” का हुआ शुभारंभ

गिरिडीह में भी झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत “रन फॉर झारखंड” का हुआ शुभारंभ

गिरिडीह —- झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज “रन फॉर झारखंड” का आयोजन गिरिडीह स्टेडियम में किया गया। इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह बीरूआ, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते समेत अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर झारखंड” दौड़ को रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उपायुक्त ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम राज्य की युवा शक्ति के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। आगे उपायुक्त ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि झारखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप जिले में जिले में परिसंपत्तियों का वितरण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। आज रन फोर झारखंड के अलावा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। 12 नवंबर को झारखंड के पारंपरिक नृत्य वाद्य यंत्रों सहित स्ट्रीट डांस टावर चौक से होते हुए कालीबाड़ी चौक तक, फूलों झानो आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 नवंबर को झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को पारंपरिक आदिवासियों का जतरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवंबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर Jharkhand@25 थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, कविता, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नाटक एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलास्तर पर विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। विकास मेला में सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमजनों को देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। वंही जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा आयोजित  “रन फॉर झारखंड” दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसके साथ ही प्रतिभागियों ने “झारखंड @25” थीम के साथ राज्य की एकता, ऊर्जा और गौरव का संदेश दिया।

यह दौड़ गिरिडीह स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय, पपरवाटॉड से गिरिडीह स्टेडियम मैदान में आकर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal