Home » News Update » किराना दुकान में लाखों रुपए का सामान की हुई चोरी

किराना दुकान में लाखों रुपए का सामान की हुई चोरी

पतरातू,पीटीपीएस पंच मंदिर के निकट बुधवार की रात मनोज कुमार ,पिता ललन प्रसाद के किराना दुकान में लाखों रुपए की सामान की चोरी हुई। इस बाबत मनोज कुमार ने पतरातू थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि चोरों ने उसके दुकान के छत का सीटा तोड़कर दुकान में रखें नगद 25000 रुपए और विभिन्न तरह के कीमती सामानों की चोरी कर ली। आवेदन में उसने यह भी लिखा है कि वह 10 बजे रात अपना दुकान बंद कर अपना आवास चला गया। लगभग दो बजे रात उसके दुकान से आवाज आने पर वह दुकान गया तो देखा कि उसके दुकान से लगभग दो लाख रुपए का कीमती सामान और गल्ला में रखा हुआ नगद 25 हजार रुपए नगद की चोरी हो चुकी है।

 

 

पतरातू से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal