Home » News Update » केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

बेरमो / केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ पुस्तकालय में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुशासन, मंदग्राही विद्यार्थियों में अधिगम, क्रियाकलाप के माध्यम से अधिगम, अकादमिक उत्कृष्टता, सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप, नैतिक शिक्षा, कक्षा उपस्थिति, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय व समाज की भूमिका पर विस्तृत व सारगर्भित संबोधन किया गया।

 

*प्राचार्य ने दिया मार्गदर्शन*

 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी आर डे ने सभी पक्षों पर खुलकर विचार विमर्श किया और विद्यार्थियों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कक्षाध्यापकों ने प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम का विश्लेषण प्रस्तुत किया।

 

*सीबीएसई परीक्षा की तैयारी पर जोर*

 

प्राचार्य डॉ. डे ने सीबीएसई परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के तनाव से मुक्ति से संबंधित निर्देश दिए। खुला मंच सभी के तहत बच्चों व अभिभावकों से उनके बहुमूल्य सुझाव/ विचार के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। बैठक का संचालन मोहम्मद इमरान और धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश कुमार पाठक ने किया।

 

*शिक्षकों की उपस्थिति*

 

बैठक में सोनिया कर्ण, स्वाति मलिका कुजुर,ऋजु सिंह, सना परवीन,दिव्या सरोज आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. बी आर डे और शिक्षकों ने बैठक में पधारें सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि संपूर्ण विद्यालय परिवार उनके बच्चों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal