Home » News Update » वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे

वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे

गिरिडीह — जिले में बढ़ती ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए, लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने आज, 30 नवंबर 2025, दिन रविवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की। क्लब ने बेंगाबाद पंचायत के कुसमाटांड गांव में 40 ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए।

यह वितरण कार्यक्रम लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट 322A के तहत चल रहे “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” अभियान का हिस्सा था, जो 16 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए, गिरिडीह सनशाइन ने मानवीयता की एक नई और प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

गौर तलब है कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन पिछले तीन वर्षों से समाज के लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार अच्छे और सामाजिक कार्य कर रहा है। क्लब के ये प्रयास आज की युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं कि वे समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझें और आगे बढ़कर कुछ सार्थक करें। आज के इस सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान, क्लब के अध्यक्ष लायन सुमित भुदोलिया ने कहा कि “समाजसेवा हमारा मूल मंत्र है और हम आगे भी पूरी लगन से समाज की सेवा करते रहेंगे।”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष लायन सुमित भुदोलिया, कोषाध्यक्ष पुनीत खंडेलवाल, तथा अन्य सदस्य लायन सूरज टिबरेवाल, लायन वरुण झुनझुनवाला, लायन सोनल खंडेलवाल, लायन प्रिया भुदोलिया, लायन खुशबू टिबरेवाल और लायन हर्षित केडिया आदि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

वंही इन सभी युवा सदस्यों के हौसले को बढ़ाने के लिए, हमेशा की तरह, समाज सेवी राजेश सुराना जी ने भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal