गिरिडीह — आज दिनांक 3/12/2025 को माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के निर्देशानुसार सचिव श्री सफदर अली नैयर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार नेत्रहीन विद्यालय में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। एल ए डी सी एस रवि कांत शर्मा के द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि हर वर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना विकृत लोगों के साथ अन्य परिजनों को भी उनके अधिकार के लिए जागरुकता फैलाना ताकि आप असहज महसूस ना कर सके। सन 1981 से यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित आदेश के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का के थीम हैं सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विकलांगता समावेशी समाजों को बढ़ावा देना है। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों की अधिकारों के प्रति जागरूकता और सभी के लिए अवसर पैदा करने की वैश्विक प्रतिबद्धता को याद दिलाता है। अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायत में स्थित विधिक सहायता केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेत्रहीन विद्यालय के कार्यक्रम में प्रबंधक, जागो फाउंडेशन के सदस्य एवं पीएलबी कामेश्वर कुमार, संगीता कुमारी, गुफरान आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

