गिरिडीह — झारखंड के रणजी खिलाड़ी गिरिडीह निवासी संतोष तिवारी को झारखंड अंडर 16 टीम का मैनेजर बनाया गया है। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी अंडर 22 बिहार के प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और झारखंड रणजी टीम ट्रॉफी टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें झारखंड अंडर 16 टीम का मैनेजर बनाए रखने से गिरिडीह के क्रिकेट प्रेमियों में काफी हर्ष है। गौर तलब है कि है कि क्रिकेट के प्रति समर्पित संतोष तिवारी पूर्व में भी झारखंड सीनियर टीम के नामांकित कोच के रूप में पांडिचेरी में कोचिंग करा चुके हैं। यहां तक कि गिरीडीह के खिलाड़ियों को भी वे प्रशिक्षण दे रहे हैं।
वंही संतोष तिवारी को झारखंड टीम का मैनेजर बनाए जाने पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा, राकेश यादव, संतोष शर्मा, रूपेश रजक, आशुतोष तिवारी समेत अन्य क्रिकेट से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।
