तेनुघाट — तेनुघाट सिचाई विभाग के सेवा निवृत देवनन्दन प्रसाद की माता जी का देहांत हो गया वहीं उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष बताई जा रही हैं। वे अपने पीछे दो बेटे देवनन्दन प्रसाद और सतीश कुमार, बहु, नाती पोते सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गई। वहीं बताते चले की जब तेनुघाट डैम का निर्माण किया जा रहा था तो वे अपने पति के साथ तेनुघाट आई थी और उनके पति तेनुघाट डैम में कार्यरत थे। वहीं उनके एक बेटे देवनन्दन प्रसाद तेनुघाट डैम में कार्य करते थे जो अब सेवा निवृत हो चुके हैं वहीं एक भाई सतीश कुमार जेनरल किताब दुकान चलाते हैं। दिवंगत के निधन पर तेनुघाट निवासी काफी दुखी हैं।

