तेनुघाट —- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित शिक्षा का व्यावहारिक उपयोग करके सीखने की उद्देश्य से विद्यालय परिसर में आज गुरुवार 11 दिसंबर को ‘विज्ञान-प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्रा उत्साहपूर्वक भाग लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश कुमार मछुआ अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि अग्रवाल अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय एवं डॉ. जी एन ख़ान सहायक क्षेत्रीय निदेशक, झारखंड जोन-आई एवं श्रीमती डी. बनर्जी प्राचार्या डी ए वी स्वांग, आर. के. सिंह प्राचार्य बी आर एल डी ए वी, श्री तन्मय बनर्जी प्राचार्य डी ए वी ललपनिया, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, भजन लाल महतो प्रभारी तेनुघाट ओ. पी. एवं सैकड़ों की संख्या में सम्मानित अभिभावक उपस्थित हुए। बच्चों द्वारा अतिथियो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट की। तत्पश्चात् डी ए वी परंपरा का पालन करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं सामूहिक रूप से डी ए वी गान गाया गया। तदुपरांत आज के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बच्चों द्वारा नृत्य एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े एक लघु नाटक की प्रस्तुति की गई। तदनन्तर इस प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं चित्रकला जैसे विषयों में छात्रों द्वारा उत्कृष्ट मॉडल बनाएँ गए जिसे देखकर सभी प्रसन्न हुए।

मुख्य अतिथि श्री मुकेश मछुआ जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएँ उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े एवं विद्यालय का नाम रोशन करें, विशिष्ट अतिथि डॉ जी एन खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के पठन-पाठन में अभिभावक का बहुत बड़ा योगदान होता है डी ए वी शिक्षण-संस्थान अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए जाना जाता है। प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं शाल भेंट की। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी शिक्षक संदीप कुमार के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
