Home » News Update » टंडवा की जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर विधायक कुमार उज्जवल ने NTPC को लिखा पत्र

टंडवा की जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर विधायक कुमार उज्जवल ने NTPC को लिखा पत्र

टंडवा (चतरा)सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं झारखण्ड सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य माननीय कुमार उज्जवल ने टंडवा प्रखंड की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है। विधायक कुमार उज्जवल ने एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर टंडवा शहीद चौक से गुप्ता चौक मेन रोड होते हुए डीएवी स्कूल तथा जोड़ा तालाब तक जाने वाली सड़क की अविलंब मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि यह सड़क एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में स्थित है और वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों का आवागमन होता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। विधायक ने जनहित और सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एनटीपीसी प्रबंधन से इस सड़क की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal