पतरातू- मिडवे रिसोर्ट के आगे सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में तालाताड़ निवासी विकास मुंडा, रविंद्र गंझु (30 वर्ष, पिता—कार्तिक गंझु) और सरवन उरांव घायल हो गए. बताया गया कि ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे.वहीं दूसरी बाइक पर सवार रांची के पिस्का मोड़ निवासी सुशांत विश्वकर्मा (20 वर्ष) और रौशन कुमार (16 वर्ष) भी हादसे में घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मदद से सभी घायलों को रोड एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
पतरातू से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट
