तेनुघाट । बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं नव नियुक्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के द्वारा तेनुघाट डैम के लगभग पचास बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लगभग 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों के बीच वितरण किया गया। नव नियुक्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के चालीस फील्ड विजित के लिए तेनुघाट आए थे। इस मौके पर गोमियां प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो,मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय,प्रीतम यादव,गंगा तुरी,दीपक गुप्ता,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


