टंडवा: सीसीएल की महत्वपूर्ण परियोजना आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र में नए युग की शुरुआत हुई है। संजीव कुमार ने विधिवत रूप से नए महाप्रबंधक (GM) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान प्रभारी जीएम सह पीओ मोहम्मद अकरम ने उन्हें प्रभार सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण के बाद कड़े तेवर और स्पष्ट विज़न प्रभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए जीएम संजीव कुमार ने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक करना शुरु कर दी। अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल लक्ष्य प्राप्ति नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की नई परिभाषा लिखना है।
खुद से मुकाबला: कहा आम्रपाली वर्तमान में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन अब हमें खुद से प्रतिस्पर्धा करनी है। हमारी चुनौती यह है कि हम खुद को कल से और बेहतर कैसे बनाएं।काम में टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी,कार्यशैली पर जोर देते हुए सख्त लहजे में कहा कि जो काम आज होना है, उसे आज ही पूरा करें। किसी भी कार्य को दूसरे दिन पर तभी टालें जब वह पूरी तरह असंभव हो।
टीम वर्क अधिकारियों को नसीहत दी कि कार्यस्थल पर सभी के साथ बेहतर समन्वय और मधुर संबंध बनाकर ही हम विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। निवर्तमान जीएम अमरेश कुमार सिंह को जाने के बाद अधिकारियों में उत्साह व
संजीव कुमार के नेतृत्व संभालने से क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों में नई ऊर्जा देखी जा रही है। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और उत्पादन लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया।
