हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गिरिडीह शहर के गद्दी मोहल्ला स्थित मद्रासी पाइल्स क्लीनिक द्वारा नए साल के पहले दिन गरीब तथा जरूरतमंदों के बीच चूड़ा,गुड, पुराने कपड़े, बिस्कुट आदि का वितरण करके नववर्ष की खुशियां बांटी गई। इस मौके पर मद्रासी क्लीनिक के परिजनों ने पहले गिरिडीह के वृद्धा आश्रम में जाकर वहां पर रह रहे वृद्ध जनों के बीच बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया गया तथा वहां पर रह गए बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद गाड़ी मोहल्ला क्लीनिक के सामने स्टॉल लगाकर बड़ी मात्रा में गरीब तथा जरूरतमंदों के बीच चुडा और गुड का वितरण किया गया तथा पुराने वस्त्रो का भी वितरण किया गया। इस बाबत क्लीनिक के डॉक्टर श्याम बालाजी ने बताया कि मद्रासी क्लीनिक द्वारा पिछले 20 वर्षों से हर नए वर्ष के पहले दिन गरीब और जरूरतमंद के बीच में इस तरह की सेवा की जाती रही है तथा इसमें तमाम मोहल्ले वालों का भी सहयोग मिलता रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मद्रासी क्लिनिक के डॉक्टर लाल बालाजी, डॉक्टर श्याम बालाजी,रामनाथ गुप्ता,गोपाल लहरी,मनोज खेतान, सहित क्लीनिक के स्टाफ का भरपुर और सराहनीय सहयोग रहा।

