भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कुमार अर्जुन के सस्वर अष्टयाम अखंड हरी कीर्तन को लेकर आयोजन समिति की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में आयोजन समिति की ओर से बड़कागाँव भाजपा विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी को विशेष निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने वालों में आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह, संरक्षक अजय पासवान, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक मिश्रा एवं पंकज खरवार शामिल रहे। सभी ने विधायक को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह अष्टयाम अखंड हरी कीर्तन क्षेत्र के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, प्रकाश एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
