Home » News Update » विधायक कुमार उज्जवल दास ने चतरा उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट कर इटखोरी महोत्सव पर चर्चा किया।

विधायक कुमार उज्जवल दास ने चतरा उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट कर इटखोरी महोत्सव पर चर्चा किया। 

चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी से सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने शिष्टाचार भेंट कर इटखोरी महोत्सव के अवसर पर गंगा आरती की भव्य शुरुआत किए जाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा किया। साथ ही महोत्सव के आयोजन में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी, जिससे क्षेत्र की लोक-संस्कृति और प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा। इटखोरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल होगी। इस अवसर पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को भी उनके समक्ष रखते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया। तथा विधायक अपने क्षेत्र के शहरजाम असढ़िया स्थित डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय के 35वें स्थापना वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास शामिल हुए। कुमार उज्जवल दास ने कहा कि प्रतिबद्धता है कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर कार्य करता रहूँ। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक समान अवसर, सम्मान और अधिकार पहुँच सकता है। मौके पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशन कुमार दास, विद्यालय परिवार समेत कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal