झारखंड की पैरालिम्पिक टीम 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेगी भाग, भाग लेने वाले 6 खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी गिरिडीह का भी।
झारखंड राज्य की पैरालिम्पिक टीम के 6 खिलाड़ी एवं 2 पदाधिकारी आगामी 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, जो दिनांक 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक रुड़की (उत्तराखंड) में आयोजित होने जा रही है, उसमें भाग लेने के लिए टीम रवाना हो रही हैं।
वंही इस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों में
आकाश सिंह (गिरिडीह), सुमेर कुमार (गढ़वा), तुकेश्वर कुमार (हजारीबाग), रामसागर कुमार (रामगढ़) एवं किरण कुमारी (रांची) के है। इसके साथ ही
टीम के साथ कोच कुमार गौरव एवं सपोर्ट स्टाफ सन्नी कुमार भी शामिल रहेंगे।
वंही खिलाड़ियों के चयन पर पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखंड के माननीय अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी एवं सचिव कुमार गौरव ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के पैरा खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिस दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगता किसी की क्षमता की सीमा नहीं होती, बल्कि इच्छाशक्ति और मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पैरा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे, ऐसा पूरा विश्वास है। उन्होंने इसे लेकर के
पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखंड की ओर से पूरी टीम को सफल एवं गौरवपूर्ण प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
